कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई का वक्त : मोदी

बंगारपेट (कर्नाटक), 9 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि महारष्ट्र, गोवा, असम और हिमाचल प्रदेश के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस की कर्नाटक को अलविदा कहने की बारी है।

प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अब वक्त कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई का है। देश में कहीं भी चुनाव हुए हैं, पार्टी ने हार झेली है।”

मतों की गणना की तारीख के ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “15 मई को कर्नाटक में क्या होगा।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बयान पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, “वह दबंगों की तरह आए और अपना रास्ता बनाने लगे जबकि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास कई सालों का अनुभव है।”

उन्होंने कहा, “कोई कैसे खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर सकता है? यह और कुछ नहीं अंहकार है।”

मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के ‘छह सी’-कल्चर (संस्कृति), कॉम्यूनिलिज्म (सांप्रदायिकता) , कास्टिजम (जातिवाद), क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार), कॉन्ट्रेक्ट (ठेकेदारी) ने हर उस राज्य को तबाह कर दिया, जहां वह सत्ता में थी।

उन्होंने कहा, “जब मनमोहन सिंह की सरकार केंद्र में थी तो रिमोट कंट्रोल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुआ करता था।”

मोदी ने कहा कि उनके शासन में देश की जनता के पास रिमोट कंट्रोल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हाई कमांड के आदेशों का पालन करना जारी रखेंगे। हाई कमांड देशवासी और नागरिक है।

उन्होंने कहा, “जब भी कांग्रेस को कहीं भी अपनी सरकार बनाने का मौका मिला केवल भ्रष्टाचार बढ़ा। भाजपा के शासनकाल में केवल अच्छी चीजों का मौका मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493