कर चुकता न करने पर सहारा की आम्बी वैली सील

पुणे, 1 मार्च (आईएएनएस)। सहारा समूह की महत्वाकांक्षी परियोजना आम्बी वैली रिजॉर्ट को महाराष्ट्र सरकार ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई 4.50 करोड़ रुपये के गैर-कृषि कर का भुगतान नहीं करने के कारण उठाया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यहा जानकारी दी।

अधिकारियों का एक दल मशहूर लोनावाला हिल स्टेशन के बाहरी इलाके में स्थित टाउनशिप पहुंचा और उसके मुख्य द्वार व प्रशासनिक खंड को सील कर दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि रिजॉर्ट के पिछले द्वार को कर्मचारियों व निवासियों के आने-जाने के लिए खुला रखा गया है।

अधिकारियों ने रिजॉर्ट के अधिकारियों को एक नोटिस भी दिया है, जिसके मुताबिक उन्हें मार्च के अंत तक बकाया चुकाने को कहा गया है, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पुणे जिले में आम्बी वैली लगभग 4,300 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है।

साल 2003 में निर्मित आम्बी वैली में एक निजी विमान पट्टी, 18 गोल्फ कोर्स, महल, विला, बंगला, शॉपिंग प्लाजा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493