पर्रिकर ने भर्ती परीक्षा पर स्पष्टीकरण मांगा, सेना का खंडन

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बिहार के मुजफ्फरपुर में भर्ती परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों से कपड़े उतरवाने के मामले में सेना से स्पष्टीकरण मांगा है। उच्चस्तरीय सूत्रों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

सूत्रों के अनुसार, मीडिया में उम्मीदवारों की तस्वीरों और संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण के बाद पर्रिकर ने सेना से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि दिल्ली स्थित सेना के प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण मांगे जाने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सेना में क्लर्क पद पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सिर्फ अंडरवियर पहनने की इजाजत दी गई थी, जबकि उन्हें जमीन पर बैठकर एक घंटा तक परीक्षा देनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493