कलाम दूरद्रष्टा थे : गोवा विधानसभाध्यक्ष

पणजी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को शोक जताया। विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र अरलेकर ने कलाम को आधुनिक भारत को लेकर दूरदर्शी सोच वाला व्यक्तित्व करार दिया।

विधायकों द्वारा कलाम को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

अरलेकर ने कहा, “कलाम दूरदर्शी थे। वह आधुनिक भारत के दूरद्रष्टा थे।”

मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनके पांच साल के कार्यकाल को कोई नहीं भूल सकता।

पारसेकर ने कहा, “राष्ट्रपति पद का पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्रों तथा शोध विद्यार्थियों को उत्साहित करने का काम किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493