नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के अंतर्गत ओपन पाम कोर्ट गैलरी में वरिष्ठ कलाकार उमा बर्धन की एकल चित्र प्रदर्शनी ‘सोल ऑफ माय कंट्री’ का आयोजन किया गया है।
‘सोल ऑफ माय कंट्री’ में पशु-पक्षी, मानव जीवन सहित देवी-देवताओं और भगवान शिव का तांडव नृत्य से परिपूर्ण चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। दूसरी तरफ कथात्मक श्रृंखला में रिक्शा चालकों, राजपुताना जीवन को भी प्रदर्शित किया गया है।
उमा बर्धन ने काफी स्थानों की यात्रा की है जिनमें गांव, आदिवासी क्षेत्र भी शामिल हैं और उन्होंने इसे ही चित्रों के माध्यम से उकेरा है।
पश्चिम बंगाल में अपनी यात्रा के दौरान बिताए समय और वहां रहते हुए पश्चिम बंगाल की संस्कृति, वहां के लोगों की जीवनशैली व दैनिक गतिविधियों और विशिष्ट रूप से महिलाओं द्वारा किए जाने वाले दैनिक कामकाज जैसे बुनाई कर रही महिलाओं का अवलोकन चित्रों में समाहित है। यह चित्र ऐसे हैं जो चित्रों और कला-प्रेमियों को जोड़ने का काम करते हैं यह बतौर कलाकार उनकी विशिष्ट काबिलियत है जो इस कार्य को जीवंत करते हैं।
प्रदर्शनी में सम्मिलित चित्रों की प्रशंसा करते हुए आर्ट क्यूरेटर प्रियंका बनर्जी ने कहा, “उमा जी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में विविधताओं का तालमेल प्रस्तुत किया है। एक प्रदर्शनी में चार विभिन्न अंदाजों का समावेश और चित्रों के माध्यम से एक विशिष्ट कनेक्ट बतौर कलाकार उनकी क्षमता दर्शाता है।”
यह प्रदर्शनी 17 जनवरी तक चलेगी।
dharmpath.com dharmpath