रियो डी जनेरियो, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बोर्दो क्लब के डिफेंडर पाब्लो एक साल के लिए ऋण पर कोरिंथियंस क्लब में खेलेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संवाददाताओं को दिए एक बयान में 25 वर्षीय पाब्लो ने कहा कि कोरिंथियंस एक बहुत बड़ा क्लब है और वह एक साल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।
पाब्लो ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।”
बोर्दो क्लब ने 2015 में ब्राजील के पोंटे प्रेटा क्लब से पाब्लो को अपनी टीम में शामिल किया था।
अपने भविष्य की चिंता किए बगैर पाब्लो ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर कोरिंथियंस क्लब के प्रशंसकों की ओर से मिले समर्थन से बेहद उत्साहित हैं।
पाब्लो ने कहा, “इस बात से काफी खुशी हो रही है कि प्रशंसकों का समर्थन मेरे साथ है। मैं करीब डेढ़ साल कर ब्राजील से अलग था। अब मैं उन्हें अपनी क्षमता और बेहतरीन प्रदर्शन दर्शा पाऊंगा।”
dharmpath.com dharmpath