कल्पना को हकीकत में बदल रहा ये एप (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। आपका डायलॉग, मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की आवाज और आपका सेल्फी वीडियो, कैसा आइडिया है। सुनने में यह कल्पना लगे, लेकिन ‘येडब’ एप ने इसे हकीकत बनाया है। येडब संभवत: दुनिया का पहला ऐसा एप है, जहां फिल्मी स्टार आपके डायलॉग को आवाज दे रहे हैं।

येडब में 50 से ज्यादा मूड्स और सिचुएशन की एक्सक्लूसिव लाइब्रेरी है, जिसमें 1,000 से ज्यादा ताजा संवाद हैं। विंटर स्पेशल, कॉलेज लाइफ फन, फेसबुक ट्रेंडिंग, ट्रेंडिंग स्यापा, स्टॉप टेरेरिज्म आदि पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, हरियाणवी, तेलुगु, राजस्थानी, मलयालम, भोजपुरी, तमिल, गुजराती, मराठी में संवाद हैं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, सनी देओल, धर्मेद्र, अजय देवगन, परेश रावल, इरफान, अक्षय, शत्रुघ्न सिन्हा, राजकुमार, अमरीश पुरी, कंगना, सनी लियोन, दया भाभी, अंगुरी भाभी समेत 47 सितारों की आवाज में उपयोगकर्ता अपने डायलॉग डब करा सकते हैं।

येडब के सीईओ अंकुश शर्मा के अनुसार हम येडब में यूजर्स को कुछ नया करने और उनकी रचनात्मकता को बाहर लाने का मौका दे रहे हैं। यूजर लाइब्रेरी या अपने डब कराए डायलॉग पर सेल्फी वीडियो बनाकर फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप समेत सभी सोशल साइट्स पर शेयर कर सकता है।

भविष्य की योजनाओं पर अंकुश कहते हैं कि हमारी येडब को फ्रेंच, चीनी, जापानी समेत कई विदेशी भाषाओं में लाने की योजना है। येडब गूगल प्लेस्टोर और एप्पल आईओएस पर फ्री में उपलब्ध है और यूजर के डायलॉग को चंद मिनटों में डब कर देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493