श्रीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में मंगलवार को पुलिस कांस्टेबल से राइफल छिनने की कोशिश और चाकू घोंपने के आरोप में एक संदिग्ध अलगाववादी लड़ाके को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “तारिक अहमद बट नामक व्यक्ति दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में खुदवाणी क्षेत्र का रहने वाला था, उसने रेलवे सुरक्षा बल के एक पुलिस कांस्टेबल को चाकू घोंपा और हथियार छिनने की कोशिश की।”
घटना श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर वनपोह की है।
हाल ही के दिनों में अलगाववादी लडाकों द्वारा हथियार छीनने वाली घटनाएं बढ़ी हैं, जो राज्य में आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली भर्ती की रणनीति में बदलाव की ओर संकेत करती है।
dharmpath.com dharmpath