कश्मीर : आतंकवादी संपर्को के लिए 3 युवक गिरफ्तार

श्रीनगर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले साल कथित तौर पर मोबाइल टॉवर ध्वस्त करने और एक आंतकी गुट चलाने के आरोपी तीन युवकों को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां बुधवार को कहा, “पुलिस ने पिछले साल शहर में स्थित मोबाइल टॉवर को ग्रेनेड से ध्वस्त करने के आरोपी एक आतंकी गुट का यहां हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) में पर्दाफाश करके परवेज लोन, उमर मीर और एजाज बट को गिरफ्तार कर लिया है।”

अधिकारी के मुताबिक, “माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के तार इसी तहसील के राजवर इलाके में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) कमांडर मूसा से जुड़े थे और वह सीमा पार से उन्हें निर्देश भेजता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493