दिल्ली में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल जारी

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निगमकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी है। बुधवार को हजारों कर्मियों ने कई प्रमुख मार्गों पर अवरोध पैदा कर यातायात जाम कर दिया। इससे राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निगमकर्मी बकाये वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों ने दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर धरना-प्रदर्शन किया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गो से लेकर बाहरी दिल्ली के इलाके तक में सड़कें जाम हैं। खास तौर से पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर कूड़ा-कर्कट सड़क पर फेंक दिया और जगह-जगह टायर जला दिया। दिल्ली के ज्यादातर नगर निगम क्षेत्रों में सड़कों पर बिखरे कूड़े के ढेर के अलावा भारी बदबू व्याप्त है।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों -उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, और पूर्वी दिल्ली नगर निगम- के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में इनके अलावा दो अन्य नगर निकाय भी हैं -नई दिल्ली नगरपालिक परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड। इनके कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493