श्रीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के वन क्षेत्र में गोलीबारी और धमाके की आवाजें सुनाई दी। वन क्षेत्र में एक आतंकवादी समूह के छिपे होने की खबर के बाद क्षेत्र की घेराबंदी की गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बांदीपोरा जिले के समलर वन क्षेत्र में आज (मंगलवार) को गोलीबारी और तेज धमाके की आवाजें सुनाई दीं।”
उन्होंने कहा, “यहां आतंकवादी समूह के आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद सेना और विशेष संचालन समूह (एसओजी) ने घेराबंदी की।”
dharmpath.com dharmpath