कश्मीर : गोलीबारी में 2 आतंकवादी ढेर, जवान शहीद

श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों की मौत हो गई, जबकि सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में जानकारी मिलने के बाद सेना की 42वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने त्राल के पास हंडूरा के जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि जब आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया गया और उन्हें अपने हथियार डालने के लिए कहा गया, तो उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल एम.एन. राय और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर कर्नल राय ने दम तोड़ दिया।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देना जारी रखा। इसमें दो आतंकवादियों मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान फिरदौस अहमद और शिराज अहमद के तौर पर हुई। दोनों आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदी के सदस्य थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय निवासी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493