दिल्ली में 4 रैलियां संबोधित करेंगे मोदी

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी दिल्ली के शाहदरा इलाके में सीबीडी ग्राउंड पर पहली रैली 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी, वहीं दूसरी रैली एक फरवरी को द्वारका में आयोजित की जाएगी।

बाकी दो रैलियों में से एक का आयोजन तीन फरवरी को रोहिणी के जापानी पार्क में और दूसरी का आयोजन चार फरवरी को अंबेडकर नगर के विराट सिनेमा मैदान में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री की चार फरवरी वाली रैली अंबेडकर नगर और उसके पास स्थित देवली और संगम विहार इलाकों की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएगी।

मोदी ने 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले भी अंबेडकर नगर के लोगों को संबोधित किया था, लेकिन यहां से भाजपा प्रत्याशी खुशी राम चुनार, आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार चौहान से हार गए थे।

चौहान हालांकि पिछले साल दिसंबर में भाजपा में शामिल हो गए और इस बार वह अंबेडकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इस माह के प्रारंभ में मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493