कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दोपहर से मंौसम में सुधार होने की बात कही है।

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दोपहर से मंौसम में सुधार होने की बात कही है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पिछले 24 घंटों में घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है और जम्मू संभाग में बारिश हुई है। उन्होंने कहा, “आज दोपहर से मौसम में सुधार होने की संभावना है।”

बादल छाए होने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 3.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे, कारगिल और द्रास दोनों में तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू में तापमान 8.1 डिग्री, कटरा में 5.4 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 0.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493