नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश होने की संभावना है।”
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 1,200 मीटर रही।
दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
दिल्ली आने वाली करीब 11 ट्रेनें शुक्रवार देरी से चल रही हैं।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से एक डिग्री नीचे है।
dharmpath.com dharmpath