कश्मीर : दोहरे हत्याकांड का आरोपी आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। यह आतंकवादी कथित तौर एक पूर्व आतंकवादी और उसके तीन वर्षीय बच्चे की हत्या लिप्त था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “सोपोर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी तौहीद बशीर मीर को गिरफ्तार कर पिता-पुत्र की रहस्यमय हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।”

तौहीद बशीर मीर सोपोर के यउनसू के निवासी बशीर मीर का बेटा है।

अधिकारी ने कहा, “तौहीद, समर्पण कर चुके आतंकवादी बशीर अहमद बट और उसके तीन साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी है।”

पुलिस ने सितंबर 2015 में हुए इस हत्याकांड के तत्काल बाद तौहीद के एक सहयोगी ताहिर बशीर शेख उर्फ ताहिर मल्ला को गिरफ्तार कर लिया था।

तौहीद को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह श्रीनगर से हंदवाड़ा जा रहा था। दोहरे हत्याकांड के इस मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था।

बशीर अहमद बट की हत्या के पीछे का मकसद यह लगता है कि वह एक पूर्व आतंकवादी था, जिसने समर्पण कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493