आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे मौलवियों पर हो कार्रवाई : जव्वाद

मजलिस-ए-उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने कहा कि इन लोगों को शायद पता नहीं है कि शहीद बाकिर उल निम्र सऊदी अरब के मुसलमानों की आवाज थे। उनके मुरीदों में शिया व सुन्नी दोनों शामिल हैं। वह मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयासरत थे, उनके खिलाफ जहर उगलकर सऊदी अरब एजेंट साबित कर रहे हैं कि वे किस विचारधारा की पैरवी करते हैं।

मौलाना ने कहा कि स्पष्ट हो चुका है कि भारत का माहौल किस मानसिकता के लोग खराब करना चाहते हैं। इसके बाद भी यदि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह दिन दूर नहीं, जब भारत की स्थिति भी अरब देशों की तरह होगी और हमारे शांतिपूर्ण देश में भी वहाबी आतंकवाद की घटनाएं जोर पकड़ने लगेंगी।

मौलाना ने कहा कि पहले भी यहां के कुछ मौलवी आईएस के खलीफा बगदादी के समर्थन में उसे पत्र लिख चुके हैं, जो मीडिया और सरकार के सामने आ चुका है। इन लोगों ने भारत के नक्शे पर आईएस का मानचित्र और नक्शा लगाया था। ये लोग जब सऊदी अरब की वहाबी विचारधारा की पैरवी करते हैं, तब कैसे आतंकवाद का विरोध कर सकते हैं।

कल्बे जव्वाद ने कहा, “हम राज्य और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि ऐसी वहाबी मानसिकता और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि ये लोग भारत में आईएस को प्रमोट कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493