श्रीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी तक जारी है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गदूरा गांव को घेर लिया। घेरा कसने के बाद छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”
मंगलवार को इससे पहले, आतंकवादियों ने कुपवाड़ा जिले के दर्दपोरा गांव में सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
अब तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
dharmpath.com dharmpath