कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में मेजर सहित 3 जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए। इस दौरान एक नागरिक की भी मौत हुई है।

श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए। इस दौरान एक नागरिक की भी मौत हुई है।

मुठभेड़ जिस जगह हुई वह कुछ दिनों पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के स्थान से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर ही है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा, “पिंगलेना गांव में रविवार रात हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है जिसमें एक सैन्य अधिकारी और नागरिक शामिल हैं जिसकी पहचान मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है।”

मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई जब सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों की यहां छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पिंगलेना गांव को घेर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “घेराबंदी जैसे ही कड़ी हुई छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।”

यह मुठभेड़ पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के एक सप्ताह से भी कम समय में हुई है। इस हमले में 49 जवान शहीद हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493