दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ स्तर पर

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही और न्यूनतम तपामान सामान्य 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस मौसम का औसत तापमान है।

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही और न्यूनतम तपामान सामान्य 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस मौसम का औसत तापमान है।

वहीं, वायु गुणवत्ता का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “गरज-चमक के साथ शाम तक आंशिक बदली छाने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे बजे समग्र वायु गुणवत्ता 95 प्रतिशत आद्र्रता के स्तर के साथ 204 (खराब स्तर पर) दर्ज की गई।

वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से एक डिग्री नीचे है। वहीं, अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493