कश्मीर बस दुर्घटना पर मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में हुई भीषण बस दुर्घटना पर दुख जताया। इस हादसे में कम से कम 21 यात्रियों की मौत हो गई।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “जम्मू एवं कश्मीर से परेशान करने वाली खबर मिली है। उधमपुर में हुई बस दुर्घटना को लेकर दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “मैंने मंत्री जितेंद्र सिंह जी से बातचीत की है, जो अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्होंने समय पर सहायता के प्रति आश्वस्त किया है।”

उल्लेखनीय है कि राज्य के उधमपुर जिले के मारोथी में गहरी खाई में एक बस के गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493