कश्मीर मुठभेड़ : आतंकवादी मारा गया, जवान शहीद (लीड-2)

श्रीनगर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के एक गांव में बुधवार को एक मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को मार गिराया गया। इस दौरान एक जवान शहीद भी हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों को बुधवार सुबह लडूरा (रफियाबाद) गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी और सुरक्षाबलों द्वारा गांव की घेरेबंदी करने के कुछ समय बाद दोनों ओर से मुठभेड़ जारी हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।

इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है, जो सोपोर जिले का निवासी था।

अधिकारियों ने कहा कि मारा गया आतंकवादी ही घर के अंदर छिपा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493