कश्मीर : मुठभेड़ के दौरान 2 प्रदर्शनकारी घायल

श्रीनगर, 29 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को पत्थरबाजों की भीड़ ने आतंकवादियों के खिलाफ सेना के अभियान में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, जिसमें दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

शुक्रवार को आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने चटपोरा गांव को घेर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “मुठभेड़ शुरू होते ही पत्थरबाजों की भीड़ प्रदर्शन करने लगी, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।”

मुठभेड़ फिलहाल जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493