श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पहले दो आतंकवादियों को मार गिराया और उसके बाद कनीरा गांव में पास के एक घर में छिपे एक अन्य आतंकवादी को ढेर कर दिया।”
अधिकारी ने कहा, “शव घटनास्थल पर पड़े हुए हैं।”
पुलिस अधिकारी ने कहा, “सेना के राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कनीरा गांव को घेर लिया। कुछ देर बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।”
dharmpath.com dharmpath