पंजाब, हरियाणा में शीत लहर जारी, कोहरे में कमी

चंडीगढ़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब एवं हरियाणा में सोमवार को भी शीत लहर का कहर जारी रहा और यहां इस दौरान कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, “हरियाणा के नारनौल और पंजाब के आदमपुर में सोमवार को क्रमश: 0.5 डिग्री और 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।”

यहां हालांकि कुछ जगहों पर लोगों को कोहरे के प्रकोप से निजात मिली। कुछ दिनों से पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था।

क्षेत्र में शीत लहर का दौर जारी रहने के बावजूद लोगों ने यहां धूप का आनंद उठाया।

यहां न्यूनतम तापमान अधिकांश जगहों पर 0.5 डिग्री से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हरियाणा सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि ठंड की स्थिति को देखते हुए राज्य में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

पंजाब में सिखों के पवित्र शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493