कश्मीर में अशांति के राजनाथ का अमेरिका दौरा स्थगित

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में अशांति को देखते हुए अपना अमेरिका दौरा स्थगित कर दिया है और कश्मीर की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “अब यह दौरा सितंबर में होगा। गृहमंत्री को कश्मीर मसले के चलते यह दौरा स्थगित करना पड़ा।”

कश्मीर घाटी में बीते सप्ताह भारतीय सेना के हाथों हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद हिंसक विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसमें अबतक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

गृहमंत्री कश्मीर घाटी में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था स्थापित करने के उपायों की निगरानी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493