कश्मीर में आतंकवादियों के 10 सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को पुलिस ने दो आतंकी गिरोहों का भंडाफोड़ किया और आतंकियों के 10 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों के 10 सहयोगियों को गिरफ्तार करने के बाद हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकी गिरोहों का भंडाफोड़ कर दिया गया।”

पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।

उन्होंने बताया कि 10 में चार को पुलवामा के त्राल क्षेत्र से और छह को ख्रेव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से डेटोनेटर, जिलेटिन छड़ें और आईईडी बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493