फरहाद हकीम कोलकाता के महापौर चुने गए

कोलकाता, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल शहरी विकास एवं निकाय मामलों के मंत्री फरहाद हकीम सोमवार को 144 सदस्यीय कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव में 121 मतों के बहुमत से शहर के महापौर चुन लिए गए।

हकीम के खिलाफ उतरीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मीना देवी पुरोहित को मात्र पांच वोट मिले।

वाम मोर्चा के 12 और कांग्रेस के दो पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सोवन चटर्जी के महापौर पद से इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493