कश्मीर में आतंकी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

श्रीनगर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में उसने एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोपोर में हाल ही में हुए ग्रेनेड हमलों में ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (जेईएम) संगठन जिम्मेदार था।

पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार तीनों स्थानीय आतंकवादियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। खुलासा हुआ है कि सोपोर में रहने वाले जेईएम के आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए इन्हें दो ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493