कश्मीर में कड़ाके की ठंड

श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य की कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में सोमवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा। लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यहां मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “लेह कस्बे में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, पहलगाम में शून्य से नीचे छह डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से नीचे 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल में 0.5 डिग्री, बतोत में 2.9 डिग्री, कटरा में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।”

अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी एवं जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में 21 जनवरी को दोपहर में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

अधिकारी ने कहा, “हमें 21 जनवरी को दोपहर में कश्मीर घाटी व जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व हिमपात होने की उम्मीद है।”

अधिकारी ने कहा, “पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर से होकर गुजरने की संभावना के चलते 22 जनवरी को भी घाटी में हिमपात होने की संभावना है। विक्षोभ 22 जनवरी को पूरी तरह सक्रियता दिखाएगा, जिसके बाद इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493