श्रीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पुलवामा जिले के पंजगाम गांव में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन स्थानीय आतंकवादी आज सुबह (शनिवार) को मार गिराया गया।”
राष्ट्रीय राइफल्स, विशेष ऑपरेशन्स समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के जवानों ने शुक्रवार देर रात गांव को चारों ओर से घेर लिया और तड़के लगभग 3.30 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई।
जिस स्थान पर आतंकवादी छिपे हुए थे। उस स्थान को सुरक्षाबलों द्वारा चारों ओर से घेरने के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
फिलहाल, घटनास्थल पर गोलीबारी बंद हो गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath