कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 5 घायल

श्रीनगर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका, जिसमें विस्फोट होने से तीन जवान तथा दो नागरिक घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने के.पी.रोड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर हथगोला फेंका, जिसमें विस्फोट हो जाने के कारण तीन जवान और दो नागरिक घायल हो गए।”

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके को घेर दिया गया है।

अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493