कश्मीर में जल्द निर्वाचित सरकार को लेकर आशावान : राज्यपाल

जम्मू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने राज्य में जल्द ही एक निर्वाचित सरकार बनने को लेकर मंगलवार को आशा जाहिर की।

वोहरा ने यहां मौलाना आजाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह के दौरान अपने भाषण में कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि शीघ्र ही राज्य में निर्वाचित सरकार कार्यभार संभालेगी।”

राज्यपाल ने दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सात जनवरी को उनके निधन के बाद से राज्य में राज्यपाल शासन है।

राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अगुवाई में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की सरकार के सत्ता में आने की संभावना है।

सईद पीडीपी-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार के मुखिया थे, लेकिन उनके निधन के बाद इस गठबंधन के टूटने की संभावना के कयास लगाए जा रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493