श्रीनगर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडपी) के एक मंत्री के काफिले पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, युवकों ने वन एवं पर्यावरण उप मंत्री जहूर अहमद मीर के काफिले पर रत्नीपोरा गांव में पथराव किया।
मीर के सुरक्षा गार्ड ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां दागीं और आंसू गैस के गोले छोड़े।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी घायल हो गए। मंत्री को चोट नहीं पहुंची है।”
dharmpath.com dharmpath