कश्मीर में पूर्व आतंकवादी की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी।

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने जमीयत-उल-मुजाहिदीन के एक पूर्व आतंकवादी बशीर अहमद बट को सोपोर के सागीपोरा इलाके में शुक्रवार शाम गोली मार दी। बाद में बट की मौत हो गई।

हमलावर जब भाग रहे थे, उस समय उनके पास से एक हथगोला गिर गया।

पुलिस ने कहा कि हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

जमीयत-उल-मुजाहिदीन, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से अलग हुआ एक गुट है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493