डोपिंग में मदद करने वाले प्रशिक्षकों को जेल भेजा जाए : सुमरिवाला

कोलकाता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने शुक्रवार को उन भारतीय प्रशिक्षकों पर जमकर भड़ास निकाली जिन्होंने खिलाड़ियों को डोपिंग में मदद की और कहा कि ऐसे प्रशिक्षकों को जेल भेज देना चाहिए।

सुमरिवाला ने कहा, “मैं चाहता हूं कि डोप टेस्ट में अधिक से अधिक लोग पकड़े जाएं। मेरे आने से पहले हम हर साल 100 टेस्ट करवाते थे। अब हम हर साल 1000 टेस्ट करवाते हैं। मैं अंतर्राज्यीय से लेकर अंतर-रेलवे स्पर्धाओं तक जहां कहीं भी हो सकता है राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अधिकारियों को भेजता हूं। हम इसे पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं।”

सुमरिवाला ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अनिवार्य रूप से नाडा को सूचित करता हूं। हम डोपिंग को न्यूनतम स्तर पर ले जाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि लोग पकड़े जा रहे हैं, ताकि इससे दूसरे लोगों को सीख मिले।”

उन्होंने कहा, “लोग वहां पटियाला में छिपे बैठे हैं और खुद ही प्रशिक्षण ले रहे हैं ताकि उन्हें राष्ट्रीय शिविरों में न आना पड़े। ऐसे युवा खिलाड़ी पकड़े जाते हैं, और ऐसे कोच भी हैं जो उन्हें डोपिंग में मदद करते हैं। हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा।”

सुमरिवाला ने कहा, “इसलिए मैंने भारत सरकार के खेल सचिव को सुझाव दिया है कि ऐसे प्रशिक्षकों को किशोर अधिनियम और किशोरों को प्रतिबंधित पदार्थ देने के लिए जेल में डाल दिया जाना चाहिए। आप दो प्रशिक्षकों को सजा दीजिए फिर देखिए अन्य सभी ऐसा करना बंद कर देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493