दिल्ली : चालक को हृदयाघात, बस ने 7 को कुचला (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पुरानी दिल्ली इलाके में शुक्रवार को पैदल जा रहे सात लोग एक बस की चपेट में आ गए, जिनमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बस चालक को अचानक दिल का दौर पड़ गया, और बस बेकाबू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना कोतवाली पुलिस थाना के चांदनी चौक के निकट अपराह्न 2.15 बजे के आसपास की है।

इस घटना में पैदल जा रहे केशु प्रसाद (55) तथा सूरज (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग-संतोष कुमार (19) व उसके भाई महेंद्र कुमार (24), राजेश कुमार (45), सुरेंद्र (30) व राज किशोर (22) घायल हो गए।

बस चालक वाजिद अली (40) पूर्वी दिल्ली का निवासी था, जिसे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.एम.बासना ने कहा, “पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी।”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल तीन लोगों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक सूरज को मृत घोषित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493