कश्मीर में बारिश, हिमपात की संभावना

जम्मू/श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश और हिमपात की संभावना है।

मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने मंगलवार को बताया, “बारिश और हिमपात इस पूरे महीने के सूखे मौसम का रिकार्ड भी तोड़ सकता है।”

सोनम ने बताया कि रात भर बादल घिरे रहने से श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक महीने के बाद हिमांक बिंदु से कुछ ऊपर गया है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दिन के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहलगाम में मंगलवार को तापमान शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिनों की अवधि चिल्लई कलां के दौरान कोई बर्फबारी नहीं हुई है। यह अवधि 31 जनवरी को खत्म हो जाएगी। कश्मीर के लोगों के लिए यह चिता का विषय है, क्योंकि ऊंचाई पर स्थित जलाशय चिल्लई कलां के दौरान होने वाली बर्फबारी से ही भरते हैं।

घाटी की नदियां, तालाब और झीलें गर्मी के मौसम में पहाड़ों से पिघलने वाली बर्फ से भरती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493