राज्यपाल ने मिजोरम की शांति को सलाम किया

आइजोल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मिजोरम के राज्यपाल निर्भय शर्मा ने मंगलवार को राज्य को सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक बनाने के लिए नागरिकों और राज्य के सभी गैर सरकारी संगठनों की सराहना की।

यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘असम राइफल्स मैदान’ में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद शर्मा ने कहा, “राज्य के नागरिक और सभी एनजीओ इस सफलता के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।”

उन्होंने कहा कि मिजोरम सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘नई भूमि उपयोग नीति’ को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इसे अगले पांच वर्षो तक आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

शर्मा ने कहा, ” ‘एनएलयूपी’ ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने और लोगों को जीवनयापन का सतत साधन उपलब्ध कराने मेंकाफी सफलता प्राप्त की है।”

उन्होंने कहा कि मिजोरम की अर्थव्यवस्था 8.45 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है, जो कि अखिल भारतीय औसत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि मिजोरम देश में साक्षरता के मामले में भी सबसे आगे आने के लिए प्रयासरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493