कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, “भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई है और इसका केंद्र अफगानिस्तान की हिंदू कुश पहाड़ी क्षेत्र में जमीन के नीचे 170 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।”

कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।

प्रांतीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक राज्य में भूकंप के कारण किसी के मरने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493