कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए (लीड-1)

श्रीनगर , 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया, इस घटना में एक ग्रामीण की भी मौत हो गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, “कुलगाम जिले के रेडवानी बाला गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।”

दोनों ही आतंकवादी स्थानीय निवासी थे और उनकी पहचान जावेद अहमद बट और इदरीस अहमद नेग्रू के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी जान चली गई, जिसकी पहचान आसिफ अहमद तांत्रे के रूप में की गई है। घटना में एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया है।

विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ में जिस नागरिक की जान गई है, वह उन प्रदर्शनकारियों में शामिल था, जो मुठभेड़ की खबर मिलने के बाद वहां एकत्र हो गए थे।

राष्ट्रीय रायफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने रविवार शाम रेडवानी बल्ला गांव के एक मकान में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने बाद उसे घेर लिया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी सोमवार को समाप्त हुई।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खोजबीन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493