प्रणब मुखर्जी ने लग्जमबर्ग को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लग्जमबर्ग के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर वहां के नरेश और जनता को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, “मैं शाही महारानी और लग्जमबर्ग के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारे संबंध सद्भावना और आपसी समझ को दर्शाते हैं, जिनका हाल के वर्षो में काफी विकास हुआ है।”

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि भारत के लोगों और लग्जमबर्ग के बीच दोस्ती का मौजूदा संबंध इसी तरह मजबूत बना रहेगा और यह आगामी सालों में बढ़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493