श्रीनगर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को 20 साल के एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
पुलिस का कहना है कि बांदीपुरा जिले में सोनावारी गांव के युवक एजाज अहमद गनई (20) का शव मंगलवार सुबह एक पेड़ से लटका मिला।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में कहा, “परिजनों के मुताबिक वह सुबह घर से निकला था।”
अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर, पुलवामा जिले के गुलशनपोरा गांव में गुलाम मुहम्मद मीर के घर में सोमवार रात आतंकवादी जबरन घुस आए और उनकी पत्नी शकीला को गोली मार दी, जो अपने पति को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश कर रही थी।
अधिकारी ने बताया, “महिला को जांघ में गोली लगी है।”
dharmpath.com dharmpath