कश्मीर में विस्फोट, 6 घायल

श्रीनगर, 9 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

विस्फोट दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में हुआ।

श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शोपियां बाजार में आज (शनिवार) आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें छह नागरिक घायल हो गए।”

उन्होंने कहा, “घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेरेबंदी कर आतंकवादियों की तलाशी शुरू कर दी गई है।”

कुछ रपट के मुताबिक, यह हमला श्रीनगर से 52 किलोमीटर दूर शोपियां में उस वक्त हुआ, जब वहां से एक पुलिस दल गुजर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493