श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के सीमावर्ती इलाके उरी के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब इन पांचों लोगों को ले जा रही कार के चालक ने उरी के सिलकोट गांव के पास गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
अधिकारी ने बताया, “कार में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें सिलकोट गांव के सरपंच गुलाम हसन और उनका बेटा इमरान अहमद भी शामिल है।”
“खाई से शवों को निकाल लिया गया है और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath