मंगोलिया ने राष्ट्रव्यापी खसरा टीकाकरण अभियान शुरू किया

मंगोलिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, छह मई तक देश भर में खसरा के कुल 19,194 मामले सामने आ चुके थे और 59 शिशुओं की इससे मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमित लोगों में अधिकांश छात्र व शिशु हैं।

यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रंस इमरजेंसी फंड (यूनिसेफ) ने मंगोलिया को लगभग 624,000 लोगों के लिए खसरा का टीका मुहैया कराया है।

टीकाकरण केंद्र देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व फैमिली क्लीनिकों में चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493