कश्मीर में सुरक्षा बलों को अधिकतम संयम बरतने का आदेश : राजनाथ

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों को नाराज भीड़ से निपटते वक्त अधिकतम संयम बरतने का आदेश दिया है।

आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के हाथों मौत के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसक विरोध-प्रदर्शन भड़क उठे हैं।

राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कश्मीर मुद्दे पर हुई संक्षिप्त चर्चा के जवाब में कहा, “हमने कश्मीर में सुरक्षा बलों को अधिकतम संयम बरतने के लिए कहा है।”

उन्होंने कहा, “सुरक्षा बलों को विरोध-प्रदर्शनों के हिंसक होने पर गैर-प्राणघातक हथियारों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।”

कश्मीर में आठ जुलाई के बाद भड़की हिंसा में अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493