पंजाब का हित सबसे ऊपर : सिद्धू

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की अटकलों के बीच राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि सही या गलत की लड़ाई में आप तटस्थ नहीं रह सकते।

उन्होंने एक बयान में कहा, “सही या गलत की लड़ाई में आप आत्मकेंद्रित होने के बजाय तटस्थ नहीं रह सकते। पंजाब का हित सर्वोपरि है।”

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार की थी।

उन्होंने कहा, “मैंने पंजाब के कल्याण के उद्देश्य से राज्यसभा की सदस्यता ली थी। पंजाब के विकास के सभी रास्ते बंद होने के साथ ही मेरे उद्देश्य का कोई मतलब नहीं रह गया था, वह केवल एक भार रह गया था। इसलिए मैंने उसे और ढोना मुनासिब नहीं समझा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493