कश्मीर में 634 युवकों पर से मुकदमे हटाए गए

श्रीनगर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मंगलवार को पत्थरबाजी के 634 आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमे वापस ले लिए। इन युवकों पर राज्य के विभिन्न पुलिस थनों में मामले दर्ज थे।

एक अधिकारी ने कहा कि ईद से पहले सदभावना के रूप में यह कदम उठाया गया है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पकड़े गए पत्थरबाजी के आरोपियों के खिलाफ थानों में दर्ज विभिन्न प्राथमिकियों की तेजी समीक्षा करने के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देश का अनुसरण करते हुए राज्य की पुलिस ने 634 युवकों के खिलाफ मामले बंद करने का फैसला किया है।”

हालांकि अधिकारी ने कहा कि पत्थरबाजी के अभ्यस्त और इस तरह के अपराधों के लिए जिनके खिलाफ एक से अधिक थानों में मामले दर्ज थे, उनके मामले बंद नहीं किए गए हैं।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सदभावना उपायों के रूप में यह निर्णय लिया गया है। इस साल चार अप्रैल को महबूबा के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस तरह का यह पहला निर्णय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493