विंबलडन : केर्बर, बर्डिख अगले दौर में

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की नंबर-4 महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने मंगलवार को रोमानियाई स्टार सिमोना हालेप को वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

आस्ट्रेलियन ओपन विजेता केर्बर ने सेंटर कोर्ट में हालेप को सीधे सेटों में 7-5, 7-6(2) से मात दी। अब सेमीफाइनल में केर्बर का सामना अमेरिका की वीनस विलियम्स से होगा।

वहीं, पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख ने हमवतन जिरि वेस्ले को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-6, 6-7,6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला तीन घंटे 55 मिनट तक चला।

विश्व नंबर-9 खिलाड़ी बर्डिख ने विश्व नंबर-64 खिलाड़ी वेस्ले के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था। उन्होंने दूसरा और तीसरा सेट जीत कर अच्छी वापसी की, लेकिन चौथे सेट में उन्हें फिर हार झेलनी पड़ी।

बर्डिख ने पांचवां और निर्णायक सेट अपने नाम कर कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में अब उनका मुकाबला फ्रांस के लुकास पाउले से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493